लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय की हत्या के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: June 25, 2024 10:40 IST

दसारी गोपीकृष्ण की हत्या के आरोप में टेक्सास में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया, जिसपर एक दिन पहले भी 60 वर्षीय मुहम्मद हुसैन को गोली मारने के आरोप लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारतीय की हत्या के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कियाहालांकि आरोपी पर एक दिन पहले भी गोली से भुनने के आरोप लगे हैंआरोपी की पहचान 21 वर्षीय दावोनता मैथिस के रूप में हुई

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास में पुलिस ने एक आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर माना जा रहा है एक स्टोर में डकैती के दौरान 32 वर्षीय भारतीय को डल्लास में मौत के घाट उतार दिया था। आठ महीने पहले दासारी गोपीकृष्णा अमेरिका पहुंचे थे, जिनकी हत्या 21 जून को डलास के प्लेजेंट ग्रोव में सुविधा स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दसारी गोपीकृष्ण आंध्र प्रदेश के बापातला जिले के याजाली गांव के रहने वाले हैं, हालांकि उनकी हत्या के आरोप में 21 वर्षीय दावोनता मैथिस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर गोपीकृष्ण को सिर सहित कई बार घातक रूप से गोली मारने का आरोप है।  

लूट के दौरान मैथिस स्टोर के भीतर पहुंचा, इसके साथ ही वो स्टोर के काउंटर पर पहुंचा और गोपीकृष्ण की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोप लगाया कि उसने इसके बाद कई सामान चुराएं और भागने में कामयाब हो गया। 

गोपीकृष्ण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मैथिस को मूल रूप से डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गोपीकृष्ण की मृत्यु पर ये भी पता चला है कि आरोपी ने ऐसा पूंजी पाने की लालच में किया। उनका बांड 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर निर्धारित है।

सार्जेंट मेसकाइट पुलिस के कर्टिस फिलिप ने इतनी कम उम्र में आरोपी के निर्णयों के महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए मैथिस के व्यवहार को "बहुत विचित्र" बताया। मैथिस के ऊपर 20 जून, 2024 को वाको शहर में शूटिंग का भी आरोप लगा है, जिसमें आरोपी ने मुहम्मद हुसैन के कई बार गोलियां बरसाईं, जिनकी मृत्यु अस्पताल के जाने के दौरान हो गई। 

टॅग्स :अमेरिकाTexas House of Representatives
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा