लाइव न्यूज़ :

कौन हैं करोल नवरोकी?, 50.89 फीसदी मत हासिल कर पोलैंड राष्ट्रपति चुनाव जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 17:43 IST

Poland Elections 2025: रविवार शाम को जारी एक प्रारंभिक एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा था कि त्राज्स्कोव्स्की जीत की ओर अग्रसर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ घंटे बाद नतीजों ने तस्वीर उलट दी। नेतृत्व में अधिक राष्ट्रवादी मार्ग अपना सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है।

वारसॉः पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में रुढ़िवादी नेता करोल नवरोकी ने जीत हासिल कर ली है। सोमवार को मतगणना के अंतिम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, नवरोकी को बेहद करीबी मुकाबले में 50.89 फीसदी मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वारसॉ के मेयर रफाल त्राज्स्कोव्स्की को 49.11 प्रतिशत वोट मिले। इस चुनावी मुकाबले में उदारवादी यूरोपीय संघ समर्थक त्राज्स्कोव्स्की का मुकाबला दक्षिणपंथी ‘लॉ एंड जस्टिस पार्टी’ द्वारा समर्थित रूढ़िवादी इतिहासकार करोल नवरोकी से था। करीबी मुकाबले पर दो सप्ताह पहले शुरू हुए चुनाव के पहले दौर से लेकर सोमवार की सुबह तक देश की नजर रही और इससे स्पष्ट हुआ कि इस देश में गहरे मतभेद मौजूद हैं। रविवार शाम को जारी एक प्रारंभिक एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा था कि त्राज्स्कोव्स्की जीत की ओर अग्रसर हैं।

हालांकि कुछ घंटे बाद नतीजों ने तस्वीर उलट दी। परिणाम से यह संकेत मिलता है कि पोलैंड अपने नए नेता के नेतृत्व में अधिक राष्ट्रवादी मार्ग अपना सकता है। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। त्राज्स्कोव्स्की ने सोमवार को हार स्वीकार करते हुए नवरोकी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने एक मजबूत, सुरक्षित, ईमानदार और सहानुभूतिपूर्ण पोलैंड के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे खेद है कि मैं पोलैंड के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में अधिकांश नागरिकों को नहीं समझा पाया। मुझे खेद है कि हम जीत नहीं पाए।’’ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को नवरोकी को बधाई दी और पोलैंड को अहम पड़ोसी बताया।

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने नवरोकी की ‘‘शानदार जीत’’ की सराहना की। इस बीच, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बधाई दी तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित यूरोपीय संघ-पोलैंड सहयोग जारी रखने पर जोर दिया। नवरोकी, मौजूदा राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा का स्थान लेंगे, जो एक रूढ़िवादी नेता हैं और उनका दूसरा और अंतिम कार्यकाल छह अगस्त को समाप्त हो रहा है।

पोलिश संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है तथा उन्हें एक बार पुनः निर्वाचित किया जा सकता है। पोलैंड की राजनीतिक व्यवस्था में अधिकांश शक्ति संसद द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री के पास होती है। हालांकि, राष्ट्रपति की भूमिका केवल औपचारिक नहीं होती। राष्ट्रपति के पास विदेश नीति को प्रभावित करने और कानून को वीटो करने की शक्ति होती है।

टॅग्स :Polandडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल