लाइव न्यूज़ :

PM Modi Saudi Arabia: सऊदी की धरती पर पहुंचने से पहले ही आसमान में दिखा भव्य नजारा, पीएम के विमान को f-15 फाइटर डेट ने किया एस्कॉर्ट

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2025 14:49 IST

PM Modi Saudi Arabia: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।

Open in App

PM Modi Saudi Arabia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसऊदी अरब के दौरे पर हैं और वहां पहुंचने से पहले ही उनका स्वागत शुरू हो गया है। मंगलवार, 22 अप्रैल को सऊदी अरब के एयरबेस में पीएम का विमान घुसते ही अरब के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को जेद्दाह के लिए सऊदी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुरक्षा प्रदान की। 

विदेश मंत्रालय (MEA) ने मोदी के विमान को एस्कॉर्ट करते हुए सऊदी जेट विमानों का एक वीडियो भी जारी किया। सऊदी अरब के इस इशारे को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने के रूप में देखा जा रहा है। सऊदी अरब के रक्षा बाजार पर ग्लोबलडाटा की खुफिया जानकारी के अनुसार, किंगडम मध्य पूर्व क्षेत्र में बोइंग-निर्मित रक्षा प्लेटफार्मों के सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक है। इसकी रॉयल एयर फोर्स में 207 F-15 SA और 62 F-15 ईगल जेट फाइटर हैं।

गौरतलब है कि यह 40 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की इस बंदरगाह शहर की पहली यात्रा थी। अपने दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।

मालूम हो कि पीएम मोदी पिछले 10 वर्षों में सऊदी की अपनी तीसरी यात्रा के दौरान रणनीतिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भी भाग लेंगे। अपने प्रस्थान वक्तव्य में, उन्होंने कहा कि वह 2023 में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) की भारत की “अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा” को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उनसे शहर में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने की उम्मीद है।

अपनी यात्रा से पहले अरब न्यूज़ से बात करते हुए, मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा है, जिसमें ऊर्जा, कृषि और उर्वरक प्रमुख क्षेत्र हैं। उन्होंने एमबीएस के नेतृत्व और उनके विज़न 2030 की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारी साझेदारी में असीम संभावनाएँ हैं।”

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरबJeddah
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा