लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Russia: 'रूस में जल्द खुलेंगे 2 नए दूतावास', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 14:26 IST

एक समय यहां हर घर में गाना गाया जाता था, 'सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।' यह गाना भले ही पुराना हो गया है, लेकिन भावनाएं सदाबहार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ भारत की दोस्ती की मिशाल के बारे में भी इंडियन डायसपोरा में बोला।

Open in App

PM Modi in Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में दूसरे दिन की यात्रा पर इंडियन डायसपोरा को संबोधित करते हुए कहा कि मॉस्को के साथ पर्यटन और बिजनेस ट्रेड बढ़ाने के लिए कजान और येकातेरिनबर्ग में नए दूतावास जल्दे खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विकट समय में भारत की मदद की, इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। 

भारतीय समुदाय से उन्होंने बताया कि दो साल पहले पहली खेप भारत-रूस उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के माध्यम से भेजी गई थी। जो कि हमारे लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अब हम चेन्नई-व्लादिवोस्तोक ईस्टर्न मैरीटाइम कॉरिडोर पर भी काम कर रहे हैं। हम दोनों देश गंगा वोल्गा संवाद और सभ्यता के माध्यम से एक दूसरे की खोज कर रहे हैं। जब वो साल 2015 में यहां आएं थे, तो उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी।

भारत उभरती, बहुध्रुवीय, विश्व व्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ भारतीय समुदाय से उन्होंने बताया कि दो साल पहले पहली खेप भारत-रूस उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के माध्यम से भेजी गई थी। जो कि हमारे लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। आज विश्व बंधु के जरिए बताया कि भारत दुनिया को नया विश्वास दे रहा है। भारत दुनिया में उभरती क्षमता वाला देश बनेगा, जिसमें स्थिरता और समृद्धि की आशा होगी। भारत को नई, उभरती, बहुध्रुवीय, विश्व व्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है। जब भारत शांति, संवाद और कूटनीति की बात करता है तो पूरी दुनिया सुनती है। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है तो भारत वहां पहुंचने वाला पहला देश होता है। 

सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानीएक समय यहां हर घर में गाना गाया जाता था, 'सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।' यह गाना भले ही पुराना हो गया है, लेकिन भावनाएं सदाबहार हैं। राज कपूर, मिथुन दा जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत किया है।"

टॅग्स :भारतरूसनरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!