लाइव न्यूज़ :

जी7 सम्मेलन: पीएम मोदी ने पहनी बोतलों की रिसाइकिल से बनी जैकेट, पूरी दुनिया को दिया पर्यावरण का संदेश, देखें फोटो

By आजाद खान | Updated: May 21, 2023 14:09 IST

जापान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि ‘‘जापान की यात्रा सार्थक रही। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री किशिदा, जापान सरकार और उसके लोगों का इस गर्मजोशी के लिए आभारी हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअपनी जापान की यात्रा को पूरी करने के बाद पीएम मोदी वहां से रवाना हो गए है। वे रविवार को पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए हैं।जी7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने रिसाइकिल मटेरियल से बने कपड़े पहने थे जिसकी खूब चर्चा भी हो रही है।

टोक्यो: पीएम मोदी जापान के दौरे के बाद अब पापुआ न्यू गिनी रवाना हो गए है। ऐसे में जब वे जापान के दौरे पर थे वे अपने कपड़ों के जरिए पर्यावरण का संदेश दिया है और इस दौरान वे रिसाइकिल किए गए कपड़े पहने थे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेते वक्त एक ऐसी जैकेट पहन रखी थी जो आम कपड़े से बना हुआ नहीं था बल्कि वह एक रिसाइकिल की गई मटेरियल से बना हुआ था। 

अपनी जापान की यात्रा पर प्रधानमंत्री ने रिसाइकिल की गई मटेरियल से बने जैकेट को इस्तेमाल किया है और इससे पूरी दुनिया को सस्टेनिबिलिटी का संदेश भी दिया है। बता दें पीएम मोदी जापान की यात्रा के बाद तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार को वे पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हो गए है। 

क्यों खास है यह जैकेट

बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने जो जैकेट पहना हुआ था उसे रिसाइकिल की गई मटेरियल से बनाया गया था। ऐसे में इस जैकेट को तैयार करने के लिए कई बोतलों को जमा किया गया है और फिर उन्हें कुचलकर उसे पिघलाया गया है। इसके बाद उसमें रंग मिलाया गया और फिर उसे सूत का शक्ल दिया गया है। ऐसे में इस सूत से बनी बिना बाह वाले जैकेट को पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में पहना हुआ है। 

इससे पहले भी पहन चुके है ऐसे कपड़े

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी रिसाइकिल मटेरियल से बने किसी कपड़े को पहना है, बल्कि इससे पहले 8 फरवरी 2023 को वे लोकसभा में भी एक ऐसे ही जैकेट को पहना था। यह जैकेट भी रिसाइकिल की गई मटेरियल से बनी थी और इसका रंग निला था। इस जैकेट को भी बोतलों को रिसाइकिल कर बनाई गई थी। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी7) देशों के शिखर सम्मेलन के लिए जापान की यात्रा के बाद तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार को पापुआ न्यू गिनी रवाना हो गए हैं। 

टॅग्स :G-7जापाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल