लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 15:18 IST

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है। आपकी सफलताएं फ्रांस के लिए गौरव का विषय हैं, साथ ही ये भारत को भी गौरवांवित करती हैं। 21वीं सदी में INFRA की बात होती है। मेरा INFRA का मतलब है- IN यानि INDIA और FRA यानि FRANCE।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में climate change की बातें तो बहुत होती है मगर उन पर कार्य होता हुआ कम ही दिखाई देता है।भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है। दोनों देशों के चरित्र का निर्माण ‘लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी’ के साझा मूल्यों से हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों ने ‘नये भारत’ के निर्माण के लिए हमारी सरकार को प्रचंड जनादेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है। आपकी सफलताएं फ्रांस के लिए गौरव का विषय हैं, साथ ही ये भारत को भी गौरवांवित करती हैं। 21वीं सदी में INFRA की बात होती है। मेरा INFRA का मतलब है- IN यानि INDIA और FRA यानि FRANCE।

Solar Infra से लेकर Social Infra तक,  Technical Infra से लेकर Space Infra तक,  Digital Infra से लेकर Defence Infra तक। भारत और फ्रांस का Alliance मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में climate change की बातें तो बहुत होती है मगर उन पर कार्य होता हुआ कम ही दिखाई देता है।

 

हमने राष्ट्रपति मेक्रों के साथ मिलकर International Solar Alliance की पहल की। भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है। दोनों देशों के चरित्र का निर्माण ‘लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी’ के साझा मूल्यों से हुआ है। आज अगर भारत और फ्रांस दुनिया के बड़े खतरों से लड़ने में नजदीकी सहयोग कर रहे हैं तो उसका कारण भी यह साझा मूल्य ही है।

भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। दोनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से मुकाबला किया है। यही वो धरती है जहां प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस के सैनिकों के साथ मानवता के पक्ष में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

भारत 2030 के लिए तय किए जलवायु परिवर्तन के अधिकतर लक्ष्यों को अगले डेढ़ साल में हासिल कर लेगा। मोदी ने कहा कि ‘नये भारत’ में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनता के धन की लूट और आतंकवाद पर शिकंजा कस रहा है। हमने तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया, नये भारत में मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं हो सकता

टॅग्स :फ़्रांससंयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदीमोदी सरकारसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल