लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, किसी देश द्वारा 20वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: December 22, 2024 17:01 IST

कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया। ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ कुवैत का एक ‘नाइटहुड ऑर्डर’ है। 

Open in App

कुवैत सिटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया। ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ कुवैत का एक ‘नाइटहुड ऑर्डर’ है। 

इस सम्मान को पाकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मुझे कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा द्वारा मुबारक अल-कबीर ऑर्डर से सम्मानित किए जाने पर गर्व है। मैं यह सम्मान भारत के लोगों और भारत और कुवैत के बीच मजबूत दोस्ती को समर्पित करता हूं।"

अधिकारियों ने बताया कि यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी संप्रभुओं तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को दिया जा चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत में भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें कुवैत के बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह के दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह भी मौजूद थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's Office
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल