लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी- सभी को करना चाहिए लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 9, 2023 10:12 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों द्वारा राजधानी ब्रासीलिया में विभिन्न स्थानों पर हंगामा किए जाने की खबरों पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि सभी को लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे व तोड़फोड की खबरों से बहुत चिंतित हूं।उन्होंने कहा कि सभी को लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।पीएम मोदी ने कहा कि हम ब्राजील के प्राधिकारियों को पूरा समर्थन देते हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों द्वारा रविवार को सरकार के शीर्ष संस्थानों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने के बाद ब्राजील के विरोध प्रदर्शनों की निंदा करने में विश्व नेताओं में शामिल हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे और तोड़-फोड़ की खबरों से बेहद चिंतित हूं। लोकतांत्रिक परंपराओं का सभी को सम्मान करना चाहिए।" 

उन्होंने ये कहा, "हम ब्राजील के अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते हैं।" अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील में हमले' की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं ब्राजील में लोकतंत्र पर और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण पर हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों को हमारा पूरा समर्थन है और ब्राजील के लोगों की इच्छा को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। मैं लूला के साथ काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।"

गौरतलब है कि रविवार को बोल्सोनारो के समर्थकों ने राजधानी में उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रपति भवन और अन्य स्थान पर धावा बोल दिया। राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के कार्यभार संभालने के एक सप्ताह बाद बोल्सोनारो के समर्थकों ने यह हंगामा किया। बोल्सोनारो ने उनके खिलाफ आए चुनावी नतीजों को मानने से इनकार दिया था, तभी से उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक हजारों प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक को पार कर सुरक्षा घेरा तोड़े, छतों पर चढ़ गए, खिड़कियां तोड़ दीं और तीन इमारतों पर धावा बोला। इनमें से कई चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इनकार करते हुए सशस्त्र बलों से इसमें हस्तक्षेप करने और बोल्सोनारो को दोबारा राष्ट्रपति बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Brazilअमेरिकाजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट