लाइव न्यूज़ :

किर्गिस्तान में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात, जानें किन-किन विषयों पर हुई चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 20:19 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ''विशेष साझेदार, विशेष संबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बिश्केक में एससीओ सम्मेलन से इतर मुलाकात की।''

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने कहा, अमेठी में एके-203 की फैक्ट्री लगाने लिए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद कहा है।सितंबर की शुरुआत में रूस में होने वाले ईस्टर्न इकॉमिक फोरम की बैठक में पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने आमंत्रित किया है।शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन 13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से भी मुलाकता की। पीएम मोदी और  रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों के बीच रिश्तों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन 13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हो रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ''विशेष साझेदार, विशेष संबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बिश्केक में एससीओ सम्मेलन से इतर मुलाकात की। रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की।’’ 

विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेठी में एके-203 की फैक्ट्री लगाने लिए पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद कहा है। सितंबर की शुरुआत में रूस में होने वाले ईस्टर्न इकॉमिक फोरम की बैठक में पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने आमंत्रित किया है। 

विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि एनर्जी, मैनपावर, ट्रेड, भारतीय रेल के मॉडर्नाइजेशन, डिफेंस आदि के मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ चर्चा हुई है। इसके अलावा भारत के स्किल्ड संसाधन के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी भी इंटरनैशनल और रीजनल मुद्दे पर इस बैठक में चर्चा नहीं हुई। 

मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए 13 जून को किर्गिस्तान की राजधानी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच त्रिपक्षीय मुलाकात भी हुई। पिछले महीने भारत में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। 

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन 13-14 जून को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हो रहा है। इस बैठक में वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को लकेर बात होगी साथ ही साथ ये यात्रा मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा