लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: May 24, 2023 07:37 IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को सिडनी में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक की, बैठकों के दौरान, उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को बुधवार सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं।

सिडनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में 'एडमिरैल्टी बुक' पर हस्ताक्षर भी किए। गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने अपनी सिडनी यात्रा के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को अपने संबोधन में प्रमुख रूप से "पारस्परिक विश्वास और पारस्परिक सम्मान" पर प्रकाश डाला, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंधों की नींव है।

यह देखते हुए कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को पहले 3C- कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और करी द्वारा परिभाषित किया गया था, प्रधानमंत्री ने कहा कि फिर इसे डेमोक्रेसी, डायस्पोरा, दोस्ती और बाद में एनर्जी इकॉनमी और एजुकेशन एक प्रमुख घटक के रूप में उभरे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका मानना है कि रिश्ता "इससे परे" है और "यह आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है"।

ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दूसरे दिन सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास के पीछे एक ताकत के रूप में श्रेय दिया।

पीएम मोदी ने मंगलवार को सिडनी में शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक की, बैठकों के दौरान, उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीSydneyऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल