लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सऊदी अरब, इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित, किंग सलमान से होगी द्विपक्षीय बातचीत

By भाषा | Updated: October 29, 2019 09:29 IST

PM Modi in Saudi Arabia: प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंच गए हैं, वह किंग सलमान से मुलाकात के अलावा इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचेपीएम यहां होने वाली इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित

रियाद, 29 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार देर रात सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे जहां वह देश के वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘सऊदी अरब पहुंच गया हूं, एक अहम यात्रा की शुरुआत जिसका मकसद करीबी मित्र के साथ संबंधों को मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा।’’ 

पीएम मोदी करेंगे FII को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम’ में ‘व्हाट्स नेक्स्ट फॉर इंडिया?’ पर एक अहम व्याख्यान देंगे। मोदी अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले दिल्ली में एक बयान में कहा था, ‘‘मैं सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भी मिलूंगा और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करूंगा।’’ 

सऊदी युवराज ने व्यक्त की थी भारत में 100 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता: मोदी

उन्होंने कहा था कि भारत और सऊदी अरब के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ तथा मित्रवत संबंध रहे हैं। सऊदी अरब भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सबसे बड़े और भरोसेमंद आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है। 

मोदी ने याद किया कि सऊदी अरब के युवराज ने फरवरी 2019 में अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारत में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क, द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। 

मोदी ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान, रणनीतिक भागीदारी परिषद की स्थापना भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत कर नए स्तर पर ले जाएगी।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट फोरम’ में अपनी भागीदारी को लेकर आशान्वित हैं जहां वह 2024 तक देश के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश अवसरों पर बात करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला