लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से पीआईए की पहली वाणिज्यिक उड़ान काबुल पहुंची

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 सितंबर अफगानिस्तान पर अगस्त के मध्य में तालिबान के कब्जे के बाद से पाकिस्तान की राष्ट्रीय एअरलाइन की पहली वाणिज्यिक उड़ान सोमवार को काबुल पहुंची।

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान इंटरनेशनल एअरलाइन (पीआईए) की उड़ान पीके-6429 विदेशी पत्रकारों को लेकर काबुल पहुंची और फिर विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों की एक टीम को लेकर वापस आई।

अफगानिस्तान पर अगस्त के मध्य में तालिबान के कब्जे के बाद से काबुल के लिए पाकिस्तान की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी।

पीआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एअर मार्शल अरशद मलिक ने एक बयान में कहा कि उड़ान का उद्देश्य पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि यह उड़ान परिचालन पीआईए और पूरी दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मलिक ने यह उम्मीद भी जताई कि जल्द ही उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल होगा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह परिचालन में नहीं है। हालांकि, पिछले सप्ताह कतर एअरलाइन की चार्टर्ड उड़ानें इस हवाई अड्डे से अमेरिका, जर्मनी, अफगानिस्तान और अन्य देशों के सैकड़ों लोगों को ले गई थीं।

अफगनिस्तान के खामा न्यूज प्रतिष्ठान के अनुसार, काबुल हवाई अड्डे पर मानवीय सहायता लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी पहुंच रही हैं और सितंबर के शुरू में घरेलू उड़ानें शुरू हो गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'