लाइव न्यूज़ :

फिलीपीनः राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का आदेश-मादक पदार्थों के तस्करों को गोली मार दें,अबतक 5700 संदिग्ध तस्कर ढेर

By भाषा | Updated: September 1, 2020 17:11 IST

चार साल के घातक अभियान में यह सर्वाधिक खतरनाक आदेशों में से एक है। दुतेर्ते लगातार न्यायेतर हत्याओं के लिए अधिकृत करने से इनकार करते रहे हैं ,लेकिन लगातार खुले तौर पर मादक पदार्थों के तस्करों को मौत के घाट उतराने की धमकी देते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान के दौरान पुलिस द्वारा मारे गए अधिकतर तस्करों ने पुलिस पर हमला किया और उनके जान के लिए खतरा उत्पन्न किया।दुर्तेते ने सीमा शुल्क ब्यूरो के आयुक्त रे लियोनार्दो ग्यूरेर्रो को सोमवार रात को कोरोना वायरस महामारी पर बुलाई कई मंत्रिमंडल की बैठक में यह आदेश दिया जिसका प्रसारण टेलीविजन पर हो रहा था।राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने गुरेर्रो और दो अधिकारियों से सोमवार को दिन में मनीला स्थित राष्ट्रपति प्रसाद में मुलाकात की थी।

मनीलाः फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने देश के शीर्ष सीमा शुल्क अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से आदेश दिया है कि वे मादक पदार्थों के तस्करों को गोली मार दें।

उल्लेखनीय है कि चार साल के घातक अभियान में यह सर्वाधिक खतरनाक आदेशों में से एक है। दुतेर्ते लगातार न्यायेतर हत्याओं के लिए अधिकृत करने से इनकार करते रहे हैं ,लेकिन लगातार खुले तौर पर मादक पदार्थों के तस्करों को मौत के घाट उतराने की धमकी देते रहे हैं।

दुतेर्ते और उनके मादक पदार्थ विरोधी अभियान को लागू कर रही राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मारे गए अधिकतर तस्करों ने पुलिस पर हमला किया और उनके जान के लिए खतरा उत्पन्न किया। दुर्तेते ने सीमा शुल्क ब्यूरो के आयुक्त रे लियोनार्दो ग्यूरेर्रो को सोमवार रात को कोरोना वायरस महामारी पर बुलाई कई मंत्रिमंडल की बैठक में यह आदेश दिया जिसका प्रसारण टेलीविजन पर हो रहा था।

दुर्तेते जब बोल रहे थे तब सेना में जनरल पद से सेवानिवृत्त एवं पूर्व सैन्य प्रमुख ग्यूरेर्रो वहां मौजूद नहीं थे लेकिन राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने गुरेर्रो और दो अधिकारियों से सोमवार को दिन में मनीला स्थित राष्ट्रपति प्रसाद में मुलाकात की थी।

दुतेर्ते ने कहा, ‘‘अब भी सीमापार से देश में मादक पदार्थ आ रहा है।’’ इससे पहले उन्होंने कहा कि गुरेर्रो के अनुरोध पर उन्होंने बंदूक खरीदने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि दुतेर्ते के मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत अबतक 5,700 संदिग्ध तस्कर मारे गए जिनमें से अधिकतर गरीब थे।

इस कार्रवाई पर मानवाधिकार संगठनों और पश्चिमी देशों की सरकारों ने चिंता जाई है और मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगा कर अंतरराष्ट्रीय अदालत में सुनवाई की मांग की है। दुतेर्ते ने बचे हुए दो साल के कार्यकाल में भी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

टॅग्स :फिलीपींससंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट