लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के रूसी टीके के तीसरे चरण के परीक्षण में 91 फीसदी से अधिक प्रभाव क्षमता दिखी :लांसेट

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:42 IST

Open in App

मास्को, दो फरवरी कोविड-19 के रूसी टीके ‘स्पूतनिक-5’ के तीसरे चरण के परीक्षण में इसकी 91.6 प्रतिशत प्रभाव क्षमता प्रदर्शित हुई है और कोई दुष्प्रभाव भी नजर नहीं आया। ‘द लांसेट’ जर्नल में प्रकाशित आंकड़ों के अंतरिम विश्लेषण में यह दावा किया गया है।

अध्ययन के ये नतीजे करीब 20,000 प्रतिभागियों से एकत्र किये गये आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित हैं।

अध्ययन दल में शामिल वैज्ञानिकों ने कहा है कि टीकों के परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों पर टीके की खुराक का कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं के बराबर देखने को मिला।

उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान चार लोगों की मौत हुई। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि टीके से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव फ्लू जैसे लक्षण, इंजेक्शन वाले स्थान पर दर्द और कमजोरी महसूस होने के रूप में नजर आए।

अध्ययन की सह मुख्य लेखक एवं रूस के गामेलया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपीडेमियोलॉजी ऐंड माइक्रोबॉयोलॉजी से संबद्ध एना वी डोलझीकोवा ने कहा, ‘‘ रूस में तीसरे चरण के हमारे परीक्षण में 18 साल से अधिक आयु के प्रतिभागियों में टीके की अत्यधिक प्रभाव क्षमता देखने को मिली है।’’

गौरतलब है कि दुनियाभर में अभी कोविड-19 के 64 टीकों का क्लीनिकल परीक्षण चल रहा है, जिसमें 13 टीकों का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है, जबकि 173 टीके पूर्व-क्लीनिकल विश्लेषण के चरण में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक