लाइव न्यूज़ :

पुलिस की वर्दी में था पेशावर की मस्जिद में हुए ब्लास्ट का हमलावर, पहने हुआ था हेलमेट: पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2023 15:14 IST

पेशावर में एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के समय हमलावर ने पुलिस की वर्दी और हेलमेट पहन रखा था। 

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर में एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 101 लोग मारे गए हैं।हमले के समय हमलावर ने पुलिस की वर्दी और हेलमेट पहन रखा था।पुलिस विस्फोट के पीछे आतंकी नेटवर्क का पता लगा रही है।

पेशावर/इस्लामाबाद: पेशावर में एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 101 लोग मारे गए हैं। सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान आगे की कतार में मौजूद तालिबान के आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था। वहीं, अब ये जानकारी सामने आई है कि हमले के समय हमलावर ने पुलिस की वर्दी और हेलमेट पहन रखा था। 

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख मोअज्जम जाह अंसारी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और पुलिस विस्फोट के पीछे आतंकी नेटवर्क का पता लगा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी जांच नहीं की क्योंकि वह पुलिस की वर्दी में था...यह सुरक्षा में चूक थी। उन्होंने ये भी कहा कि हमलावर ने अकेले हमले की योजना नहीं बनाई थी।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक में एक बड़ा उल्लंघन कैसे हो सकता है, जिसमें खुफिया और आतंकवाद विरोधी ब्यूरो हैं और क्षेत्रीय सचिवालय के बगल में है। यह कई वर्षों में पाकिस्तान का सबसे घातक हमला है और 2021 में काबुल में अफगान तालिबान के अधिग्रहण के बाद इस क्षेत्र में हिंसा शुरू होने के बाद से सबसे खराब हमला है। 

शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि अधिकारी इस संभावना की भी जांच कर रहे हैं कि परिसर के अंदर के लोगों ने हमले को समन्वित करने में मदद की।

उन्होंने एएफपी को बताया, "हमने पुलिस लाइन (मुख्यालय) से लोगों को हिरासत में लिया है ताकि इसकी तह तक जाया जा सके कि विस्फोटक पदार्थ अंदर कैसे आया और यह देखने के लिए कि क्या कोई पुलिस अधिकारी भी हमले में शामिल था।" पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के बारे में पूछताछ के लिए कम से कम 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट