लाइव न्यूज़ :

परवेज मुशर्रफ ने कहा- 'अगर हमने एक परमाणु हमला किया तो भारत 20 बम गिराकर हमें बर्बाद कर देगा'

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2019 08:08 IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का ये बयान पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के करीब एक हफ्ते बाद आया है।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान एक भी परमाणु हमला करता है तो भारत 20 बम गिराकर उसे बर्बाद कर देगा। मुशर्रफ ने यूएई में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पाकिस्तान के अखबार 'दि डॉन' के अनुसार मुशर्रफ ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के रिश्ते एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गये हैं। कोई परमाणु हमला नहीं होगा। अगर हम एक परमाणु हमला करते हैं तो पड़ोसी देश 20 बमों से हमला कर हमें तबाह कर देगा। ऐसे में एक ही हल है कि हम उन पर पहले 50 परमाणु बमों से हमला कर दें ताकि वे 20 परमाणु बम हम पर नहीं गिरा सके। क्या आप 50 बमों के हमले के लिए तैयार हैं।'  

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का ये बयान पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के करीब एक हफ्ते बाद आया है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये।

मुशर्रफ ने ये भी दावा किया कि इजरायल भी पाकिस्तान के साथ रिश्ते स्थापित करना चाहता था। ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख मुशर्रफ फिलहाल यूएई में रह रहे हैं। मुशर्रफ ने कहा कि अगर वह अपने देश में राजनीतिक परिस्थिति को  अनुकूल पाते हैं तो वह पाकिस्तान लौटने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि मुशर्रफ 1999 में तख्तापलट करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा