लाइव न्यूज़ :

भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं: प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट से कहा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:11 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को अत्यधिक महत्व देते हैं। उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सौहार्दपूर्ण मुलाकात में सोमवार को बेनेट से बातचीत की।

मोदी की ओर से ट्वीट किए गए एक वीडियो में दोनों नेता जोशपूर्ण चर्चा के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते दिख रहे हैं।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “निश्चित तौर पर, हम द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा धरती को बेहतर बनाने के लिए साथ काम करना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा, “भारत के लोग इजराइल के साथ दोस्ती को अत्यधिक महत्व देते हैं।”

प्रधानमंत्री बेनेट ने ट्वीट किया, “नरेंद्र मोदी, अंतत: आपसे मिलना वाकई बहुत अच्छा रहा।”

मोदी और बेनेट के बीच मुलाकात जयशंकर के पिछले महीने इजराइल यात्रा के दौरान मोदी की ओर से इजराइली प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है।

इजराइली मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट के अगले साल भारत आने की संभावना है।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इज़राइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था। तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित रहे हैं, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।

प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के राष्ट्रपति एवं "मित्र" चान संतोखी से भी जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां