लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के लोग पत्रकारों से कहीं अधिक अपेक्षा रखते हैं : अध्ययन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:10 IST

Open in App

न्यूयार्क, 14 अप्रैल (एपी) प्रेस के प्रति लोगों की सोच के बारे में एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का काम उसके द्वारा निर्धारित दायरे से कहीं अधिक और व्यापक है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

मीडिया इनसाइट प्रोजेक्ट ने बुधवार को यह अध्ययन जारी किया।

अमेरिकन प्रेस इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक टॉम रोसेंसटियल ने कहा, ‘‘कहीं ना कहीं, यह अध्ययन बताता है कि हमारा दायरा उससे कहीं अधिक व्यापक और बड़ा है, जो हमने परिभाषित कर रखा है। ’’

अध्ययन में पांच मूल सिद्धांतों या मान्यताओं को परिभाषित किया गया है, जो ज्यादातर पत्रकारों को दिशानिर्देशित करती हैं--सरकारी अधिकारियों और शक्तिशाली लोगों पर नजर रखना, अक्सर अनसुनी कर दी जाने वाली आवाज को उठाना, समाज को सूचना उपलब्ध कराना, लोग तथ्य के जितने अधिक करीब जाएंगे उन्हें सच्चाई का उतना ही अधिक पता चलेगा और समुदाय की समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्हें (समस्याओं को) उठाना।

अध्ययन के तहत किये गये सर्वेक्षण में कई सवाल शामिल किये गये थे। हालांकि, सर्वेक्षण में शामिल किये गये लोगों में से दो-तिहाई ने तथ्यान्वेषी मिशन का पूरा समर्थन किया।

अध्ययन के मुताबिक आधे से अधिक लोगों ने इस सिद्धांत को स्वीकार किया कि यह जरूरी है कि मीडिया कमजोर लोगों की आवाज बने। वहीं, आधे से कुछ कम लोगों ने उसकी निगरानी की भूमिका और पारदर्शिता को बढ़ावा देने का पूर्ण रूप से समर्थन किया।

सिर्फ 11 प्रतिशत लोगों ने सभी पांचों विचारों का पूर्ण रूप से समर्थन किया।

रोसेंसटियल ने कहा कि अध्ययन यह संकेत देता है कि लोग अब ऐसी खबरों में रूचि रखते हैं जो समस्याओं का संभावित समाधान बताती हों और वे काम करने वाली चीजों के बारे में सुनना चाहते हैं।

इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में 2,727 लोगों को शामिल किया गया।

अध्ययन में पाया गया कि ज्यादातर अमेरिकी का यह मानना है कि मीडिया उनकी सुध नहीं लेता है और अपनी गलतियों को ढंकने की कोशिश करता है।

लॉस एंजिलिस टाइम्स और न्यूजवीक के पूर्व संवाददाता रोसेंसटियल ने कहा कि चाहे इसे माने या न माने, ज्यादातर पत्रकार अपने पेशे के प्रति काफी गंभीर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब