लाइव न्यूज़ :

इस नेता ने लगातार दिया आठ घंटे तक भाषण, बन गया रिकॉर्ड

By IANS | Updated: February 8, 2018 19:14 IST

सदन के इतिहास कार्यालय ने बताया कि पेलोसी का बुधवार को दिया गया संबोधन सदन में दिया गया अब तक का सबसे लंबा संबोधन रहा।

Open in App

अमेरिकी डेमोक्रेटिक राजनेता नैंसी पेलोसी ने सार्वजनिक खर्च के लिए धन जारी करने और सरकार के ठप पड़ जाने से बचने के लिए रखे गए बजट करार के खिलाफ प्रतिनिधि सभा में आठ घंटे से अधिक समय तक भाषण दे कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पेलोसी ने कहा कि वह इस बजट करार का विरोध करती हैं क्योंकि इसमें आव्रजन मुद्दों को शामिल नहीं किया गया है।

सदन के इतिहास कार्यालय ने बताया कि पेलोसी का बुधवार को दिया गया संबोधन सदन में दिया गया अब तक का सबसे लंबा संबोधन रहा। सदन में अल्पमत नेता ने सुबह लगभग 10 बजे अपना संबोधन शुरू किया और उनका यह संबोधन शाम को 6.10 के आसपास समाप्त हुआ।

इस दौरान सदन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पेलोसी ने कहा, 'मुझे ड्रीमर्स की आपबीती को पढ़ने और समझने का सौभाग्य मिला है और अभी भी बहुत कुछ पढ़ना बाकी है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं।'

पेलोसी की एक करीबी सूत्र ने बताया कि उन्हें (पेलोसी) रात में यह विचार आया कि वह सदन को कई घंटों तक संबोधित करें। सूत्र ने बताया कि इस संबोधन के दौरान नैंसी पेलोसी ने चार इंच की हील्स पहन रखी थी और इस दौरान वह सिर्फ पानी पी रही थीं।

अमेरिकी सीनेट द्वारा इस बजट प्रस्ताव को सदन में पारित होने के लिए डेमोक्रेटिक सदस्यों के सहयोग की जरूरत होगी। इसलिए पेलोसी के इस बयान की वजह से बजट प्रस्ताव के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

पेलोसी ने कहा कि वह इस बजट प्रस्ताव का विरोध करती हैं क्योंकि इसमें डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (डीएसीए) कार्यक्रम से प्रभावित अवैध प्रवासियों के लिए स्थाई समाधान शामिल नहीं है।

टॅग्स :अमेरिकाविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा