लाइव न्यूज़ :

यूएसआईएसपीएफ के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे पेलोसी, शूमर और भारत के चार मंत्री

By भाषा | Updated: September 26, 2021 09:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 सितंबर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर समेत अमेरिकी नेता, भारत के चार वरिष्ठ मंत्री और कॉरपोरेट जगत के कई कार्यकारी इस साल आयोजित होने वाले अमेरिका भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यूएसआईएसपीएफ का चौथा वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसमें टाटा संस के नटराजन चंद्रशेखरन, डेलॉयट ग्लोबल के पुनीत रंजन और फेडेक्स के राजेश सुब्रमण्यम को ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार दिया जाएगा।

भारत और अमेरिका के बीच शक्तिशाली रणनीतिक भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध गैर सरकारी संगठन यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि मंत्रिमंडल के जिन सदस्यों ने बैठक को संबोधित करने की पुष्टि की है, उनमें कपड़ा मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) मंत्री राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं।

कॉरपोरेट जगत के जो लोग सभा को संबोधित करेंगे, उनमें जॉनसन कंट्रोल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉर्ज आर ओलिवर, स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह, अमेरिकाज के सीईओ और ब्रंसविक ग्रुप के यूएस सीनियर पार्टनर निक देवगन और मैकलार्टी एसोसिएट्स के अध्यक्ष एवं सह-संस्थापक नेल्सन कनिंघम शामिल हैं।

इस शिखर सम्मेलन को कई भारतीय नौकरशाह भी संबोधित करेंगे। इनमें नीति आयोग के सदस्य प्रो. वी के पॉल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता तेवतिया, डीबीटी (बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग) की सचिव डॉ रेणु स्वरूप और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग की सचिव एस अपर्णा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल