लाइव न्यूज़ :

पायलट की अचानक खराब हुई तबीयत तो यात्री ने खुद उड़ाया विमान, 'कॉकपिट रेडियो' के जरिए विमान को सुरक्षित उतारा

By भाषा | Updated: May 12, 2022 11:23 IST

यात्री ने मंगलवार को बताया, ‘‘ स्थिति काफी गंभीर थी। पायलट को तबीयत खराब होने की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था। मुझे विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था।’’

Open in App
ठळक मुद्देयात्री ने कहा, ‘मुझे कोई अंदाजा नहीं था, मुझे मेरे सामने फ्लोरिडा का तट नजर आ रहा था और मुझे कुछ नहीं पता थायात्री ने बताया कि पायलट को तबीयत खराब होने की वजह से उसे कुछ समझ नहीं आ रहा थायात्री ने कहा कि मुझे विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था

वेस्ट पाम बीचः अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक तट से दूर एक छोटे विमान में पायलट की तबीयत अचानक खराब होने के बाद एक यात्री ने ‘कॉकपिट रेडियो’ के जरिए मदद की गुहार लगाई और हवाई नियंत्रकों के निर्देशों का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा। यात्री ने मंगलवार को बताया, ‘‘ स्थिति काफी गंभीर थी। पायलट को तबीयत खराब होने की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था। मुझे विमान उड़ाने का कोई अनुभव नहीं था।’’ ‘कॉकपिट रेडियो’ के जरिए मदद की गुहार लगाने के बाद फोर्ट पियर्स में एक हवाई यातायात नियंत्रक ने जवाब दिया और यात्री से पूछा कि क्या वह सिंगल-इंजन सेसना 280 के बारे में कुछ भी जानते हैं।

यात्री ने कहा, ‘‘ मुझे कोई अंदाजा नहीं था। मुझे मेरे सामने फ्लोरिडा का तट नजर आ रहा था और मुझे कुछ नहीं पता था।’’ इसके बाद, नियंत्रक ने बेहद शांत रहते हुए उनसे बात की और उन्हें विमान के पंखों को संतुलित रखने और तट की ओर बढ़ने को कहा। इसके कुछ मिनट बाद ही नियंत्रकों ने विमान के स्थान का पता लगा लिया और उन्हें पता चला कि विमान बोका रैटोन के ऊपर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यात्री की आवाज धीमी होने पर नियंत्रक ने उनसे उनका फोन नंबर मांगा, ताकि पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियंत्रकों के साथ वह आराम से बात कर पाएं। हवाई यातायात नियंत्रक रॉबर्ट मॉर्गन ने इसके बाद व्यवस्था अपने हाथ में ली और विमान को सुरक्षित तरीके से उतरवाया।

यात्री के विमान को सुरक्षित ‘टरमैक’ पर उतारने पर एक अन्य नियंत्रक ने कहा, ‘‘ नए पायलट को बधाई।’’ मॉर्गन ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह यात्री सही समय पर, सही जगह पर था। ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ के प्रवक्ता रिक ब्रेटेनफेल्ड ने पुष्टि की है कि विमान में केवल पायलट और एक यात्री ही सवार था। एजेंसी मामले की जांच कर रही है। पायलट की हालत अब कैसी है, इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है और अधिकारियों ने उसकी पहचान भी उजागर नहीं की है। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट