लाइव न्यूज़ :

पैशिनयेन आर्मेनिया के प्रधानमंत्री नियुक्त

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:42 IST

Open in App

येरेवान, दो अगस्त (एपी) आर्मेनिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री निकोल पैशिनयेन की पार्टी को जून में हुए मध्यावधि संसदीय चुनाव में जीत मिलने के बाद देश के राष्ट्रपति ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है।

नव-निर्वाचित संसद की सोमवार को पहली बैठक हुई और पैशिनयेन की बहुमत प्राप्त सिविल कांट्रेक्ट पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। इसके कुछ देर बाद आर्मेनिया के राष्ट्रपति अर्मेन सर्किसियान ने उनकी नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिये। देश के संविधान के अनुसार 15 दिन के अंदर मंत्रिमंडल का गठन करना होता है।

पैशिनयेन की पार्टी को 20 जून को हुए चुनाव में 71 सीटों पर जीत मिली थी जबकि पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ड कोचार्यन के नेतृत्व वाले गठबंधन को 29 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां