लाइव न्यूज़ :

पुतिन और किम जोंग उन के बीच समझौता, हमले के समय एक दूसरे की सहायता करेंगे रूस और उत्तर कोरिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 19, 2024 17:35 IST

रूसी राज्य समाचार एजेंसियों के अनुसार पुतिन ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से इंकार नहीं करेगा। किम के हवाले से कहा गया है कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक नई बहुध्रुवीय दुनिया के निर्माण को गति देने वाली प्रेरक शक्ति बन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने एक नई साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किएकिसी भी देश पर हमला होने की स्थिति में आपसी सहायता की शपथ शामिल स्पष्ट नहीं किया गया है कि समझौते में किस प्रकार की सहायता की बात की गई है

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने एक नई साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अनुसार दोनों में से किसी भी देश पर हमला होने की स्थिति में  आपसी सहायता की शपथ शामिल है। दोनों देशों को पश्चिम के साथ बढ़ते गतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि समझौते में किस प्रकार की सहायता की बात की गई है। यह सैन्य समझौता भी हो सकता है।

बीते 24 वर्षों में यह पुतिन की पहली कोरिया यात्रा है। उत्तर कोरिया लंबे समय से  मास्को को आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में युद्ध के लिए बेहद आवश्यक हथियार प्रदान कर रहा है। माना जाता है कि रूस उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को भी मदद प्रदान कर रहा है। 

रूसी राज्य समाचार एजेंसियों के अनुसार पुतिन ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से इंकार नहीं करेगा। किम के हवाले से कहा गया है कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक नई बहुध्रुवीय दुनिया के निर्माण को गति देने वाली प्रेरक शक्ति बन जाएगी।

रूसी राज्य मीडिया ने क्रेमलिन की वेबसाइट का हवाला देते हुए बताया कि रूस और उत्तर कोरिया ने स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

इससे पहले  उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन रूस दौरे पर गए थे। पश्चिमी देशों और अमेरिका के दो सबसे बड़े दुश्मनों के एक साथ आने पर सबकी नजर थी। अगर इस गुट को चीन का भी समर्थन मिलता है तो यह अमेरिका के लिए एक बड़ी चिंता का कारण होगा। 

पुतिन बुधवार, 19 जून की सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी में पहुंचे जहां किम ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले मिले। पुतिन को लाल गुलाब का गुलदस्ता भेंट किया गया।

टॅग्स :किम जोंग उनव्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा