लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनी नेता ने इजराइल पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए

By भाषा | Updated: May 19, 2021 19:30 IST

Open in App

रामल्ला (पश्चिम तट), 19 मई (एपी) फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि गाजा में इजराइल ‘‘संगठित आतंकवाद और युद्ध अपराध’’ को अंजाम दे रहा है जो अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दंडनीय है।

उन्होंने बुधवार को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि ‘‘अंतरराष्ट्रीय अदालतों के समक्ष जो इस तरह के अपराध कर रहे हैं उनके खिलाफ आवाज उठाने में फलस्तीन नहीं हिचकिचाएगा।’’

अब्बास अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त फलस्तीनी प्राधिकरण के प्रमुख हैं, जिनके सुरक्षा बलों को आतंकवादी समूह हमास ने 2007 में गाजा से बाहर कर वहां सत्ता पर कब्जा कर लिया। फलस्तीनी प्राधिकरण को इजराइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के हिस्सों पर सीमित स्वायत्ता है।

इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने 2014 में इजराइल और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच हुए गाजा युद्ध को लेकर संभावित युद्ध अपराध की जांच शुरू की थी। इसने लड़ाई के वर्तमान दौर पर चिंता जताई है।

अब्बास ने इजराइल पर ‘‘नागरिकों पर क्रूर हमले और घरों पर जानबूझकर बमबारी करने के आरोप लगाए।’’ वहीं इजराइल का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है और नागरिकों को नुकसान से बचाने से हरसंभव प्रयास कर रहा है और कुछ हमलों से पहले वह लोगों को चेतावनी भी दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'