लाइव न्यूज़ :

इजरायली हमले में छीन गया सबकुछ, पांच महीने के अपने बच्चे को गोद में लेकर बोला अल हबीबी- अब हम भी ज्यादा वक्त..

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 19, 2021 17:03 IST

शनिवार को हुए इजरयाली हवाई हमले में गाजा के अल हबीबी का पूरा परिवार खत्म हो गया । अब केवल उनका पांच महीने का छोटा बेटा उमर ही बचा है, जिसकी पैर की हड्डी तीन जगह से टूट चुकी है ।

Open in App
ठळक मुद्देईद के एक दिन बाद हुए इजरायली हमले में मोहम्मद अल हदीदी नाम के शख्स की बीवी और चार बच्चों की मौत हो गईपांच महीने के बचे हुए बच्चे को गोद में लेकर हबीबी ने कहा - हम भी ज्यादा वक्त अब नहीं रहेंगे इजरायल के हवाई हमले में गाजा में कई लोग मारे गए

इजरायली हवाई हमले में गाजा के कई लोग प्रभावित हुए हैं ।  शनिवार रात की इजरायली हमले में मोहम्मद अल हदीदी का सब कुछ छीन लिया । इस हमले में  उसकी पत्नी और चारों बेटों की मौत हो गई . अब केवल उसका एक 5 महीने का बेटा उमर बचा है । गाजा के एक अस्पताल में अपने बेटे को गोद में लिए हुए 37 वर्षीय हदीदी कहते हैं कि इस दुनिया में मेरे पास तुम्हारे अलावा कोई नहीं बचा है । इस हमले के बाद यह 5 महीने का बच्चा बचाव कर्मियों को अपनी मृत मां की गोद में मिला था ।

वायरल वीडियो के अनुसार,  अल हदीदी के चार अन्य बच्चे थे, जिनमें 13 साल के सुहैब, 11 साल के याह्या, 8 साल के अब्दर्रहमान और 6 साल के ओसामा के साथ-साथ उसकी  36 वर्षीय पत्नी अबू  हत्ताबा की बमबारी में मौत हो गई । इस पर रोते हुए हैं हदीदी कहते हैं कि 'वे लोग ईश्वर को ढूंढने गए । हम भी  ज्यादा समय तक नहीं रहना चाहते।  हम उनसे जल्द ही मिलेंगे । हे ईश्वर.. यह समय बहुत लंबा ना होने देना । अस्पताल के बेड के किनारे पर बैठकर  हदीदी अपने बच्चे के गाल  को चूमते हुए यह बात कहता  हैं।

आपको बता दें कि इजराइल ने ईद के अगले दिन ही रात में  गाजा पर हवाई हमला किया था ।  इसी हमले में हदीदी के परिवार के लोगों की मौत हुई है । शुक्रवार को उमर की मां उसे और उसके भाइयों को लेकर गाजा शहर के बाहर स्थित शरणार्थी कैंप में रह रहे उनके परिवारों के लोगों से मिलने गई थी । हदीदी बताते हैं कि बच्चों ने ईद के नए कपड़े पहने हुए थे, अपने खिलौने हाथ लेकर अपने मामा के घर ईद मनाने गए थे ।

उन्होंने रात में वहीं रुकने के लिए शाम को कॉल किया था तो मैंने कहा कि ठीक है आप सब वहां रुक जाएं और तभी रात को इजराइली मिसाइल हमले की खबर मिली और मैं भागता हुआ अपनी बीवी और बच्चों को ढूंढने निकला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा घर मलबे में दब चुका था । बचाव कर्मी शवों को बाहर निकाल रहे थे। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर