लाइव न्यूज़ :

हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने वाले राजदूत को वापस बुलाएगा फिलिस्तीन, भारत के ऐतराज पर की कार्रवाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 30, 2017 19:29 IST

भारत ने अपने एतराज में कहा था कि फिलिस्तीन के इस रवैये का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Open in App

आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने वाले फिलिस्तीनी राजदूत को भारत के एतराज के बाद वापस बुलाया जा रहा है। फिलिस्तीन के पाकिस्तान में राजदूत वालीद अबू अली एक कार्यक्रमें शामिल हुए थे जिसमें हाफिज सईद भी शामिल था। भारत ने हाल ही में फिलस्तीन का पक्ष लेते हुए संयुक्त राष्ट्र आम सभा में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जाकर मतदान किया था। ऐसे में फिलिस्तीनी राजदूत के भारत के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशों के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हाफिज के साथ मंच शेयर करने पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई।

भारत सरकार ने भी इस पर कड़ा एतराज जताया। भारत सरकार के एतराज के बाद फिलिस्तीन ने सफाई जारी करते हुए कहा कि उसके राजदूत को नहीं पता था कि कार्यक्रम में हाफिज सईद शामिल होने वाला है। दिफा-ए-पाकिस्तान नामक संगठन के कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो  गई थीं।

पाकिस्तानी पत्रकार उमर कुरैशी ने तस्वीर को ट्वीट करते हुए बताया था कि रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित एक रैली की ये फोटो है, जिसमें फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली और हाफिज सईद शामिल हुए । फिलिस्तीन के राजूदत ने रैली को संबोधित भी किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (29 दिसंबर) शाम जारी बयान में कहा, "हम नई दिल्ली में फिलिस्तीन के राजदूत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के सामने सख्ती से उठाएगा। ऐसे में भारत की तरफ से फिलिस्तीन के इस रवैये का कड़ा जवाब दिया जाएगा।"

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर