लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की तालिबान को मजबूत करने में भूमिका, कट्टरपंथियों की जीत: अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: September 15, 2021 09:14 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन,15 सितंबर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा कि पाकिस्तान की तालिबान को मजबूत करने में भूमिका, पाकिस्तान सरकार में शामिल कट्टरपंथियों की जीत है। सांसद ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में जो हालात पैदा हो रहे हैं और पाकिस्तान वहां जो भूमिका निभा रहा है, वह भारत के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

रिपब्लिकन पार्टी से सांसद मार्को रुबियो ने अफगानिस्तान पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान कहा कि अमेरिका के कई प्रशासन तालिबान के फिर से संगठित होने में पाकिस्तान की भूमिका को अनदेखा करने के दोषी हैं। वहीं, अन्य अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान के ‘‘दोहरे व्यवहार’’ पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा,‘‘ भारत....मुझे मालुम है कि आज एक घोषणा वहां हुई है कि क्वाड (चार देशों का समूह) की एक बैठक अति शीघ्र होगी, जो कि एक अच्छा कदम है......।’’

सांसद ने विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि अमेरिका के कई प्रशासन तालिबान के फिर से संगठित होने में पाकिस्तान की भूमिका को अनदेखा करने के दोषी हैं। पाकिस्तान की तालिबान को मजबूत करने में भूमिका, पाकिस्तान सरकार में शामिल तालिबान समर्थक कट्टरपंथियों की जीत है।’’

वहीं, सांसद माइक राउंड्स ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान सरकार को भारत से निपटने के लिए एक साझेदार के तौर पर देख रहा है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति ने भी खुले आम इसे अमेरिकी सेना की हार करार दिया है और वह तालिबान के साथ मिल कर काम करने पर विचार कर रहे हैं।

संसद की विदेश संबंधों की समिति के अध्यक्ष सांसद रॉबर्ट मेनेंडेज़ ने ‘‘पाकिस्तान के दोहरे व्यवहार ’’ और ‘‘ तालिबान को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने’’ के संबंध में बात की।

सांसद जेम्स रिच ने ब्लिंकन से कहा कि अमेरिका को इस पूरे मामले में पाकिस्तान की भूमिका को समझना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात