लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने रैली करने पर पीडीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:15 IST

Open in App

पेशावर, 30 नवंबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद यहां 22 नवंबर को सरकार विरोधी रैली करने पर 11 विपक्षी दलों के नवगठित ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (पीडीएम) गठबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीडीएम के पांच जिला नेताओं के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी तब दर्ज की गई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और इससे होने वाली मौतों के मामलों में वृद्धि के लिए रैली को जिम्मेदार बताया।

खैबर पख्तूनख्वा में खान की ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ पार्टी की सरकार है।

पीडीएम ने हाल के दिनों में इमरान खान के खिलाफ गुजरांवाला, कराची, क्वेटा और पेशावर में चार बड़ी रैलियां की हैं तथा पांचवीं रैली कोविड-19 संबंधी निषेधात्मक आदेशों के बावजूद 30 नवंबर को मुल्तान में प्रस्तावित है।

प्राथमिकी विभिन्न धाराओं में पहाड़ीपुरा थाने में दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर