लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे लोग, कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 2000 पार

By भाषा | Updated: April 1, 2020 16:01 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अभी 1934 एक्टिव केस हैं और 82 लोगों का सफल इजा किया जा चुका है. इस बीच लोग सड़कों पर निकलने से परहेज नहीं कर रहे हैं और अधिकारी लगातार मनाने के प्रयास में लगे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में आंशिक बंदी सहित तमाम उपाय वायरस को फैलने से रोकने में अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।पाकिस्तान के अधिकारी संक्रमण को फैलने से रोकने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को दो हजार के पार चली गई। संक्रमण को रोकने के लिए पाक सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में कुल 105 नये मामले सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 2,039 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय के मुताबिक सबसे अधिक मामले पंजाब से आए हैं जहां पर कुल 708 कोरोना वायरस संक्रमितों का पता चला है। वहीं सिंध में 676, खैबर पख्तूनख्वा में 253, बलूचिस्तान में 158, गिलगित बाल्तिस्तान में 184, इस्लामाबाद में 54 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छह मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अबतक कोरोना वायरस से 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 82 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 12 लोगों की हालत नाजुक है।

संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि आंशिक बंदी सहित तमाम उपाय वायरस को फैलने से रोकने में अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान के अधिकारी संक्रमण को फैलने से रोकने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं और लोगों से आपात स्थिति को छोड़ घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं लेकिन कई शहरों में इसका बहुत कम असर देखने को मिल रहा है। लोग सड़कों पर घूम रहें हैं और अधिकारी उन्हें घरों में रहने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री इमरान खान जानलेवा वायरस के संक्रमण से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय कोर समिति की बैठक करने वाले हैं। कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यव्स्था के समक्ष उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए वह 1,200 अरब पाकिस्तानी रुपये के पैकेज की घोषणा कर चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना