लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी

By भाषा | Updated: June 5, 2020 13:28 IST

कोरोना वायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी. भारत और पाकिस्तान ने कोरोना वायरस मामलों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में अभी तक 65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.86 लाख से अधिक लोगों की जान गई है।पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 53 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैपड़ोसी मुल्क में अब तक 30 हजार से ज्यादा का इलाज किया जा चुका है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 4896 नये मामले सामने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हजार 249 हो गयी है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ कर 1838 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान में मई के आखिर में ईद के अवकाश के बाद यह लगातार यह तीसरा दिन है जब रिकार्ड संख्या में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले सामने आये हैं। ईद के मौके पर लॉकडाउन में छूट दी गयी थी।

सबसे अधिक संक्रमित सिंध प्रांत में है जहां 33 536 लोग संक्रमित हैं । इसके बाद पंजाब, खैबर पख्तुनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित बाल्तिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का नंबर आता है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 33144, 11890, 5582, 3946, 852 तथा 299 मामले हैं । मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 22812 लोगों की जांच की गयी है जो एक रिकार्ड है । देश में अबतक 6038323 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान में पहली बार सामने आये वायरस कें संक्रमण के कारण पूरे विश्व में तीन लाख 91 हजार 249 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि साठ लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश के नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनइंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?