लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी तालिबान ने अफगान तालिबान को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:13 IST

Open in App

प्रतिबंधित पाकिस्तानीतालिबान या तहरीक-ए-तालिबानपाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के लिए अफगान तालिबान को बधाई दी है और इसे ‘‘पूरी इस्लामी दुनिया की जीत’’ के रूप में वर्णित किया है। एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खोरासानी ने एक बयान में समूह की ‘‘अफगान तालिबान नेतृत्व के प्रति निष्ठा’’ को दोहराया और ‘‘अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई।’’ टीटीपी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान सीएनएन पर जारी हुआ है। बयान के अनुसार, ‘‘यह पूरी इस्लामी दुनिया के लिए एक जीत है।’’ गौरतलब है कि दो दशक तक चले युद्ध के बाद अमेरिका के सैनिकों की पूर्ण वापसी से दो सप्ताह पहले तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में अनुरोध किया गया था, "अफगान भूमि का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी संगठन / समूह द्वारा किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाये।’’ एक खबर में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दो सीमा क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया गया है, जिसमें चमन में एक प्रमुख पारगमन बिंदु भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी