लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी-अमेरिकी फोटोग्राफर की पूर्व पति ने गोली मारकर की हत्या, घटना से पहले TikTok पर तलाक के बारे में किया था पोस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2022 14:18 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 29 वर्षीय सानिया खान को उसके पति द्वारा सोमवार दोपहर परिसर में गोली मारते हुए पाया था। दरअसल पुलिस सानिया के पति राहील अहमद के परिवार द्वारा उसके लापता होने की सूचना के बाद वहां जांच के सिलसिले में पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देसानिया खान एक पाकिस्तानी-अमेरिकी पेशेवर फोटोग्राफर थीसानिया खान जून 2021 से शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थीसानिया खान और उसके पति राहील अहमद का मई में तलाक हुआ था

शिकागो: अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को शिकागो में एक पाकिस्तानी-अमेरिकी फोटोग्राफर की उसके पूर्व पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से कुछ समय पहले सानिया खान टिक टॉक पर एक वीडियो पोस्ट में ये बताने की कोशिश की थी कि  एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक लेना कितना मुश्किल होता है। सानिया खान की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 29 वर्षीय सानिया खान को उसके पति द्वारा सोमवार दोपहर परिसर में गोली मारते हुए पाया था। दरअसल पुलिस सानिया के पति राहील अहमद के परिवार द्वारा उसके लापता होने की सूचना के बाद वहां जांच के सिलसिले में पहुंची थी। पुलिस ने शिकायत के बाद शहर में चेकिंग अभियान चलाया था। 

शिकागो ट्रिब्यून द्वारा उद्धृत एक पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंटों ने घटनास्थल पर पहुंचने पर एक बंदूक की गोली की आवाज सुनी। इसके साथ ही दर्द से कराहने की आवाज भी उन्हें सुनाई दी। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला सानिया को जमीन पर गिरे पाया। सानिया के सिर में गोली लगी थी। वहीं उसके पति के सिर में भी गोली के घाव थे। हाथ मे 9 मिमी की ग्लॉक हैंडगन थी। पास में एक सुसाइड नोट पड़ा था। बाद में अहमद को नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सानिया खान के दोस्तों के मुताबिक,  दोनों का मई में तलाक हुआ था। राहील अहमद जार्जिया में रहता था। वह निकाह बचाने की कोशिश कर रहा था। 

कौन थीं सानिया खान?

खान एक पाकिस्तानी-अमेरिकी पेशेवर फोटोग्राफर थी। उसकी वेबसाइट के मुताबिक वह जून 2021 से शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थी। वेबसाइट के मुताबिक सानिया को यात्रा करना काफी पसंद था। उसे शिकागो से प्यार था। खान ने टिकटॉक पर अपने वैवाहिक और व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में भी पोस्ट किया था। सानिया दक्षिण एशियाई समुदायों में तलाक के कलंक के बारे में टिकटॉक वीडियो बनाती थी।

सानिया ने अपनी वेबसाइट पर अपनी जर्नी और फोटोग्राफी के प्रति जुनून को उजागर करते हुए लिखा था कि उनके जीवन की शुरुआत उसी दिन से हुई, जब अपना पहला डीएसआरएल खरीदा था। खान ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था कि वो "कैमरे के सामने लोगों को खुद से और एक-दूसरे के प्यार में पड़ने में मदद करती हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट