लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अफगानिस्तान से आने वाले लोगों को केवल इस्लामाबाद में प्रवेश देगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:31 IST

Open in App

पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान से आने वाले लोगों को स्वीकार करने का फैसला किया है। इनमें से ज्यादातर यात्रियों को केवल राजधानी इस्लमाबाद में सीमित समय तक रहने की अनुमति दी जाएगी। शनिवार को मीडिया में आई खबर के अनुसार पाकिस्तान ने कराची और लाहौर को दो अन्य परिवहन अड्डों के रूप में उपयोग करने की योजना स्थगित कर दी है। यहां अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से 31 अगस्त को अफगानिस्तान से निकासी की समयसीमा खत्म होने से पहले निकासी में मदद करने का अनुरोध किया था। अधिकारियों ने कहा कि दूतावास ने विमान के जरिये तीन श्रेणियों तहत यात्रियों को लाने या स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी है। पहली श्रेणी में अमेरिकी राजनयिक और नागरिकों को रखा गया है। दूसरी श्रेणी में अफगान नागरिक और तीसरी श्रेणी में अन्य देशों के लोग शामिल हैं।अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो बलों का समर्थन करने वाले अफगानों सहित लगभग 4,000 लोगों को अमेरिका ले जाने से पहले कराची और इस्लामाबाद लाए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने 'जियो न्यूज' को बताया कि संघीय सरकार कराची और लाहौर हवाई अड्डों का उपयोग केवल स्टैंडबाय विकल्पों के रूप में करेगी। लिहाजा, अफगानो के प्रवेश को केवल इस्लामाबाद तक सीमित रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में US कॉन्सुलेट पर भीड़ ने बोला धावा, 9 लोगों की मौत

विश्वपाकिस्तान के कराची में संदिग्ध गैस लीकेज के कारण हुए धमाके में बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

विश्वIslamabad Mosque Blast: 'अल्लाह को सजदा करना जुर्म है?', आत्मघाती धमाके के बाद एक आदमी फूट-फूटकर रोया, वीडियो

विश्वPakistan: इस्लामाबाद में एक शिया मुस्लिम मस्जिद में धमाका, आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए, 169 घायल

भारतPakistan: बलूचिस्तान में बीएलए के हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी, 37 आतंकवादी मारे गए, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा