लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को कर्ज के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अगले वित्त वर्ष में मिल पाएगा विश्व बैंक द्वारा 1.1 अरब डॉलर का कर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 19:54 IST

वाशिंगटन मुख्यालय वाली संस्था ने आयात पर बाढ़ शुल्क लगाने का भी विरोध किया है, जिससे पहले से ही 32 अरब डॉलर की वार्षिक योजना में एक नया रोड़ा खड़ा हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे बैंक के दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि पेस-2 ऋण अगले वित्त वर्ष में मंजूर हो सकता हैसरकार को 45 करोड़ डॉलर के एक ऋण के जनवरी में मंजूर होन की उम्मीद थी

इस्लामाबाद: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को विश्व बैंक से 1.1 अरब डॉलर के दो कर्ज की मंजूरी अगले वित्त वर्ष तक के लिए टल गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वाशिंगटन मुख्यालय वाली संस्था ने आयात पर बाढ़ शुल्क लगाने का भी विरोध किया है, जिससे पहले से ही 32 अरब डॉलर की वार्षिक योजना में एक नया रोड़ा खड़ा हो गया है। 

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, ''बैंक के 45 करोड़ डॉलर के दूसरे सतत अर्थव्यवस्था के लिए जुझारू संस्थान (राइज-2) और 60 करोड़ डॉलर की सस्ती ऊर्जा के लिए दूसरी कार्यक्रम (पेस-2) को मंजूरी रोकने के फैसले से सरकार को बड़ा झटका लगा है।’’ समाचार पत्र ने बताया, ‘‘विश्व बैंक के लिए राइज-2 परियोजना की सांकेतिक तिथि वित्त वर्ष 2024 है, जो एक जुलाई 2023 से शुरू होकर 30 जून, 2024 तक चलेगा।''

 बैंक के दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि पेस-2 ऋण अगले वित्त वर्ष में मंजूर हो सकता है। सरकार को 45 करोड़ डॉलर के एक ऋण के जनवरी में मंजूर होन की उम्मीद थी, जिससे एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) से भी और 45 करोड़ डॉलर जारी होने का रास्ता साफ हो जाता। एआईआईबी ने पाकिस्तान को विश्व बैंक के राइज-2 सी स्वीकृति मिलने पर 45 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :पाकिस्तानWorld Bank
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट