लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अगले महीने से करतारपुर साहिब को खोलने की अनुमति देगा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:09 IST

Open in App

कोविड-19 की चौथी लहर से निपटने के प्रयास के बीच, पाकिस्तान ने अगले महीने से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देने का निर्णय किया है। करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) द्वारा शनिवार को लिया गया क्योंकि 22 सितंबर को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, एनसीओसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए, अगले महीने से करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनमुति दी जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के कारण, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच ‘सी’ श्रेणी में रखा गया था और वहां से आने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी। अब, टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाकर लोगों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी तथा संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरबार साहिब में एक साथ अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,842 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 11,23,812 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा