लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सत्यपाल मलिक और राहुल गांधी के पुराने वीडियो का किया इस्तेमाल, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2025 09:16 IST

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने घिनौनी चाल चली है वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने के लिए

Open in App

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी है। पहलगाम हमले के बदले भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी है। पाकिस्तान के हर हमले का भारत करारा जवाब दे रहा है। 

इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने भारत को बदनाम करने के लिए घिनौनी चाल चली है। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में पाकिस्तानी सेना ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राहुल गांधी का पुराना वीडियो प्रदर्शित किया। इस वीडियो के जरिए पहलगाम हमले को लेकर भारत पर पाकिस्तान ने इल्जाम लगाया। 

पाकिस्तानी सेना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, "भारत अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पुलवामा में खुद हमला करवाया था और जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान पर इसका इल्जाम थोपा ताकि वह पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करके चुनाव जीत सके।"

पाकिस्तानी सेना का यह बयान सत्यपाल मलिक के बयान को दोहराते हुए आया है। पाक आर्मी ने आगे कहा कि भारतीय सरकार फिर से वहीं कर रही है और वह इतिहास को दोहरा रही है। वह अपने फायदे के लिए निर्दोष कश्मीरी लोगों को खतरे में डाल रही है। 

पाकिस्तान ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब पहलगाम हमले के बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में हमला किया। 8 मई के बाद से दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराया है। वहीं, पाकिस्तानी सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है जिससे जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर लोगों ने पलायन कर लिया है। 

टॅग्स :Pakistan Armyसत्यपाल मलिकवायरल वीडियोमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!