लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने तालिबान, अफगान नेताओं से राजनीतिक समाधान पर काम करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:13 IST

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को तालिबान और अफगान नेताओं से स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समावेशी राजनीतिक समाधान के लिए काम करने का आग्रह किया। कुरैशी ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से फोन पर अफगानिस्तान के मौजूदा संकट को लेकर चर्चा की। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और विकास के लिए अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक कुरैशी ने कहा, "अफगान लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सक्रिय और निरंतर जुड़ाव का काफी महत्व है।" उन्होंने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए 22 अगस्त को 57 सदस्यीय इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक बुलाने के लिए संगठन के मौजूदा अध्यक्ष सऊदी अरब का शुक्रिया अदा किया। कुरैशी ने कहा, "एक शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है।" कुरैशी ने उम्मीद जताई की अफगान राजनीतिक दल देश और क्षेत्र में स्थायी शांति तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक समावेशी राजनीतिक समाधान के लिए काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा