लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या, मस्जिद बनाने को लेकर था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 07:27 IST

मारे गए राशिद के भाई आसिफ अली ने पुलिस को बताया कि वह नृशंस हत्या का गवाह था। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों ने उन्हें गोली मारने के बाद, उनके शरीर को लात मारी और धार्मिक नारे लगाए। आसिफ ने कहा कि संदिग्ध प्रतिद्वंद्वी जमात अहले-सुन्नत से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना रविवार को फैसलाबाद के जरांवाला चक 97 जिले में हुईजमात-उद-दावा के मारे गए दोनों सदस्यों की पहचान राशिद अली और शाहिद फारूक के रूप में की गयी है घटना को प्रतिद्वंद्वी संगठन जमात अहले सुन्नत के सदस्यों ने अंजाम दिया है

लाहौरः मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के दो सदस्यों की एक अन्य प्रतिद्वंद्वी संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तब हुई जब दोनों ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करके एक मस्जिद से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को फैसलाबाद के जरांवाला चक 97 जिले में हुई, जो लाहौर से 130 किलोमीटर दूर स्थित है। जमात-उद-दावा के मारे गए दोनों सदस्यों की पहचान राशिद अली और शाहिद फारूक के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि घटना को प्रतिद्वंद्वी संगठन जमात अहले सुन्नत के सदस्यों ने अंजाम दिया है। 

जब संदिग्ध अशरफ काशी, जमील और दो अन्य लोगों ने उन्हें रोका और राशिद अली पर गोलियां चलाईं तो अली के बचाव में आने पर उन्होंने फारूक को भी गोली मार दी। उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।राशिद के भाई आसिफ अली ने पुलिस को बताया कि वह नृशंस हत्या का गवाह था। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों ने उन्हें गोली मारने के बाद, उनके शरीर को लात मारी और धार्मिक नारे लगाए। आसिफ ने कहा कि संदिग्ध प्रतिद्वंद्वी जमात अहले-सुन्नत से जुड़े थे।

आसिफ ने पुलिस को बताया कि संदिग्धों के मन में अहले हदीस की मस्जिद बनाने को लेकर राशिद से दुश्मनी थी, क्योंकि वे इसे अपने संप्रदाय के लिए बनाना चाहते थे। मामला तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हाफिज सईदआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा