लाइव न्यूज़ :

ताजिकिस्तान को स्वदेशी हथियार बेचेगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:11 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो जून पाकिस्तान ने आज ताजिकिस्तान के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिसके तहत वह इस मध्य एशियाई देश को स्वदेश में निर्मित हथियार बेचेगा।

यह समझौता ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान के दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे के दौरान हस्ताक्षर किये गए सहमति पत्रों का हिस्सा है।

इससे पहले, इस्लामाबाद पहुंचे रहमान की प्रधानमंत्री आवास पर अगवानी की गई, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''हमारे रक्षा संबंधों में सुधार के लिये यह बेहद महत्वपूर्ण है।''

खान ने कहा कि उन्होंने ''पाकिस्तान द्वारा निर्मित हथियारों की ताजिकिस्तान की जरूरतों को पूरा करने पर चर्चा की और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये।''

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों से शिक्षा, रक्षा, संस्कृति और कला के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूती मिलेगी।

खान ने कहा कि पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच बेहतर द्विपक्षीय रिश्तों के लिये अफगानिस्तान में शांति होना आवश्यक है।

ताजिकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान, चीन, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान से लगती है।

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति रहमान ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वसनीय साझेदार मानता है।

उन्होंने कहा, ''हमने व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर संयुक्त अंतर सरकारी आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब