लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने हिंसक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया की सेवाएं रोकी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:06 IST

Open in App

: सज्जाद हुसैन :

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल पाकिस्तान ने एक कट्टरपंथी धार्मिक संगठन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों की सेवाओं पर शुक्रवार को अस्थायी रोक लगा दी ताकि इनका इस्तेमाल प्रदर्शनों के आयोजन के लिए न किया जा सके।

उक्त संगठन को सरकार की तरफ से अब प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सरकार ने तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के तीन दिन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद बृहस्पतिवार को उसे प्रतिबंधित कर दिया। यह संगठन सरकार पर फ्रांस में पिछले साल प्रकाशित कथित ईश निंदात्मक कार्टून को लेकर वहां के राजदूत को निष्कासित करने का दबाव बनाना चाहता था।

टीएलपी ने अपने मुखिया साद हुसैन रिजवी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिए थे।

टीएलपी समर्थकों की कई शहरों और कस्बों में इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस से हिंसक झड़प हुई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और करीब 300 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनों को रोकने के लिए, आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चार घंटे के लिए सोशल मीडिया की सेवाओं को बंद रखने का निर्देश दिया।

पीटीए ने एक अधिसूचना में कहा कि, “सोशल मीडिया मंचों (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और टेलीग्राम) पर पहुंच पूरी तरह अवरुद्ध हो।’’

पीटीए ने सेवाओं पर रोक के कारण नहीं बताए लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी आशंका थी कि प्रदर्शनकारी प्रदर्शनों के आयोजन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला