लाइव न्यूज़ :

Pakistan Sindh Murder: आटा में जहर, अस्पताल में 13 परिवार के लोग तड़प-तड़प कर मरे?, पसंद के लड़के से नहीं की शादी तो प्रेमी के साथ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 12:38 IST

Pakistan Sindh Murder: लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देमौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी।प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई।

Pakistan Sindh Murder: अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। इसने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है।’’

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। शाह ने कहा, ‘‘लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल