लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों के दो लाख फर्जी नागरिकता पहचान पत्रों को रद्द किया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:05 IST

Open in App

इस्लामाबाद, तीन जनवरी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान शरणार्थियों द्वारा फर्जी तरीके से बनवाए गए लगभग 2,00,000 कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्रों (सीएनआईसी) को रद्द कर दिया है।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने शनिवार को अपने गृह नगर रावलपिंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमारे पास 15 लाख अफगान शरणार्थियों का डेटा है, जिनको कानूनी दर्जा मिला हुआ है और देश में लगभग 8,00,000 अफगान अवैध रूप से रह रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि वीजा जारी करने में होने वाले भ्रष्टाचार से निपटा जा रहा है और सरकार 192 देशों के नागरिकों को ऑनलाइन वीजा सुविधा प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार की आशंकाओं को खत्म करने के लिए हमने ऑनलाइन वीजा सेवा शुरू की है क्योंकि वीजा की ‘मैनुअल प्रोसेसिंग’ में भ्रष्टाचार की आशंका रहती है।"

उन्होंने कहा कि एक ही दिन में ऑनलाइन वीजा के लिए 2,00,000 से अधिक वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इस बीच, राशिद ने कहा कि सशस्त्र बलों को निशाना बनाने वाले लोग विदेशों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं और "सेना विरोधी" टिप्पणी करने वालों के खिलाफ "72 घंटों के भीतर" कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, "हम अपने देश और सरकारी संस्थानों के खिलाफ इस तरह के दुष्प्रचार को मात दे देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर