लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पंजाब सरकार ने कहा- इमरान के घर में 35 से 40 आतंकी मौजूद, पूर्व पीएम बोले- आकर ढूंढ लो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 20:05 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित किया और सरकार पर जमकर हमला बोला। इमरान ने कहा कि नौ मई की हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे उनकी पार्टी पीटीआई को बैन करने के लिए रचा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने इमरान पर आरोप लगाया इमरान पर घर में आतंकियों को पनाह देने का आरोपइमरान ने कहा- आकर ढूंढ लो

नई दिल्ली: पाकिस्तान में सियासी हलचल जारी है।  भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और उसके बाद हुई हिंसा के बाद से ही पाकिस्तान का माहौल गर्म है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने इमरान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने घर में 30-40 आतंकियों को छुपा कर रखा है। पाकिस्तान में इमरान खान के घर को भी पुलिस ने घेर रखा है।  पंजाब प्रांत की सरकार ने  पूर्व प्रधानमंत्री 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आतंकियों को बाहर नहीं निकाला तो कठोर कार्रवाई होगी।

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित किया और सरकार पर जमकर हमला बोला। इमरान ने कहा कि नौ मई की हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे उनकी पार्टी पीटीआई को बैन करने के लिए रचा गया था।

इमरान खान ने घर में आतंकियों को पनाह देने के आरोप पर कहा कि अगर ऐसा है तो आकर ढूंढ लो। वीडियो संदेश में इमरान खान ने कहा, "मुझे फंसाने के लिए पाकिस्तान में हिंसा की गई। मुल्क की सबसे बड़ी जमात और मुल्क की फौज को आमने-सामने खड़ा किया जा रहा है। सारा मुल्क तबाही के रास्ते पर जा रहा है। पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मेरी हत्या की साजिश की गई।" 

इमरान खान ने आगे कहा, "किसी तरह अल्लाह ने मुझे बचा लिया। मेरे लोगों ने ना तो कभी फौज पर निशाना साधा और ना ही किसी तरह का दंगा किया। मैंने 12 चुनाव जीते हैं लेकिन मेरे साथ आतंकी जैसा बर्ताव किया गया। मेरे सिर पर डंडा मारा गया। मेरे लोगों को जख्मी किया गया और मुझे इस तरह पकड़कर ले गए, जैसे मैं कोई दहशतगर्द हूं। मैंने कभी किसी को नहीं कहा कि दंगे करे या कोई संपत्ति जलाए। सबसे पहले आईजी पंजाब को बुलाकर उनसे पूछताछ होनी चाहिए कि जिन्ना हाउस कैसे जल गया। इस साजिश की पहले ही प्लानिंग हो चुकी थी।"

आरोप लगाते हुए इमरान खान ने कहा, "मैंने 12 चुनाव जीते हैं। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिस पार्टी के पास 70 फीसदी मकबूलियत हो, उसे खत्म नहीं किया जा सकता। जिन्ना हाउस कैसे जला? रेडियो पाकिस्तान कैसे जला? हमारे आदमी तो वहां थे भी नहीं। इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।"

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPakistan Armyशहबाज शरीफIslamabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!