लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पीटीवी के पत्रकार ने किया इजराइल का दौरा, शहबाज शरीफ सरकार ने नौकरी से निकाला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 31, 2022 18:49 IST

पाकिस्तान ने इजराइल का दौरा करने वाले पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन (पीटीवी) के एक एंकर को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा कि उसके यहां से कोई भी इजराइल का दौरा नहीं करता है और पाकिस्तान की विदेश नीति में इजरायल को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने पीटीवी के एंकर को दी इजराइल दौरा की सजा, किया नौकरी से बर्खास्त पाक सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि हमाारी इजराइल पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हुआ हैपाकिस्तान फिलिस्तीनी मुद्दे पर हमेशा इजराइल का विरोध करने के लिए सैद्धांतिक रूप से प्रतिबद्ध है

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने एक पत्रकार को महज इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने इजराइल का दौरा किया था।

इस मामले में जानकारी देते हुए पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बीते सोमवार को कहा कि पाकिस्तान टेलीविजन कॉरपोरेशन (पीटीवी) के एक एंकर को बर्खास्त कर दिया गया है, जो इस महीने की शुरुआत में इजराइल जाने वाले पाकिस्तानी-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था।

सरकार की ओर से जारी की गई सूटना के बाद पाकिस्तान टेलीविजन ने कहा, "पीटीवी एंकर को टर्मिनेट कर दिया गया है और ऑफ एयर कर दिया गया है क्योंकि वो व्यक्तिगत हैसियत से इजराइल के दौरे पर गए थे।"

इसके साथ ही सूचना मंत्री औरंगजेब ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति में इजरायल को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है और पाकिस्तान नीति कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना के बयानों पर ही आधारित है।"

औरंगजेब ने आगे कहा कि इजराइल के प्रति वह नीति जो पाकिस्तानी आवाम को मंजूर नहीं है, उसे किसी भी कीमत पर नहीं लागू किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान फिलिस्तीनी मुद्दे पर हमेशा इजराइल का विरोध करने के लिए सैद्धांतिक रूप से प्रतिबद्ध है।

वहीं पाक विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले में सफाई देते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल इजरायल का दौरा नहीं करता है और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों के अनुसार जनमत संग्रह के आधार पर फिलिस्तीनियों के अधिकारों का पूरा समर्थन करता है।

इसके साथ ही विदेश विभाग की ओर से कहा गया कि वह फिलिस्तीन और इजराइल के बीच स्थायी शांति चाहता है और इजराइल 1967 से पहले की सीमा को मानते हुए फिलिस्तीनी राज्य का वादा पूरा करे।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर कब्जा और और जम्मू-कश्मीर का मुद्दा यूएनएससी के एजेंडे में लंबे समय तक चलने वाले मुद्दो में से एक हैं, जिन्हें शांतिपूर्वक हल कराने की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की है।

उन्होंने कहा कि जब तक इन दोनों मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक दुनिया में स्थायी शांति का सपना कभी पूरा नहीं होगा। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान कब्जे वाले फिलिस्तीन और भारत के कथित अवैध कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के समर्थन में हर समय खड़ा रहेगा।

हालांकि इतना सब कुछ बोलने के बाद भी पाक सरकार ने बर्खास्त किये एंकर का नाम नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जिस पत्रकार पर इजराइल दौरे के लिए बर्खास्त किया है उनका नाम अहमद कुरैशी है, जो पाक-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। जिसने इज़राइल का दौरा किया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइजराइलPalestine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा