लाइव न्यूज़ :

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान चुनाव निकाय ने नवाज शरीफ का नामांकन स्वीकार किया, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: December 28, 2023 16:44 IST

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान चुनाव निकाय द्वारा 73 वर्षीय नवाज शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान चुनाव निकाय ने नवाज शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं जताईवह अब लाहौर और खैबर पख्तूनख्वा के मनसाहरा शहर दोनों से चुनाव लड़ेंगेशहबाज शरीफ का दावा- नवाज शरीफ चौथी बार पाकिस्तान के पीएम बनने जा रहे हैं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चुनाव निकाय ने 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नामांकन को स्वीकार कर लिया। एआरवाई न्यूज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। चुनाव निकाय ने 73 वर्षीय नवाज शरीफ की उम्मीदवारी पर कोई आपत्ति नहीं उठाई गई है क्योंकि वह अब लाहौर और खैबर पख्तूनख्वा के मनसाहरा शहर दोनों से चुनाव लड़ेंगे।

उनके छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि फरवरी में आम चुनाव के बाद नवाज शरीफ रिकॉर्ड चौथी बार पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शहबाज शरीफ ने कहा, "नवाज शरीफ चुनाव के बाद अल्लाह के करम से चौथी बार पीएम बनने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमने नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।"

इससे पहले, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने आरोप लगाया था कि नवाज शरीफ 'लंदन योजना' के तहत देश लौटे हैं, जिसके अनुसार सैन्य प्रतिष्ठान उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी, 2024 को नेशनल असेंबली के चुनाव होंगे।  

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानPakistan Armyइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा