लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में समावेशी ढांचे के लिए जिम्मेदार भूमिका निभा रहा पाकिस्तान:मंत्री

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:12 IST

Open in App

पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में एक समावेशी ढांचे के लिए जिम्मेदार भूमिका निभा रहा है और इस मुद्दे पर चीन, तुर्की और क्षेत्रीय देशों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, '' हम तुर्की, चीन और अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं इसलिए एक तरफ हम अफगान अधिकारियों के साथ और दूसरी तरफ अन्य देशों के साथ संपर्क में हैं।'' उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने यह भी उल्लेख किया कि ''भारत को अफगानिस्तान में हस्तक्षेप से दूर रहना चाहिए। भारत की सीमा अफगानिस्तान से सटी हुई नहीं है।'' चौधरी ने आरोप लगाया कि काबुल में पिछली सरकार के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किया था।भारत ने पूर्व में पाकिस्तान के दावे को ''बेबुनियाद दुष्प्रचार'' करार देते हुए खारिज किया है। साथ ही इस्लामाबाद को अपनी धरती से पैदा होने वाले आतंकवाद के खिलाफ ''विश्वसनीय और सत्यापन योग्य'' कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत