लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट और डिजिटल गवर्नेंस में दुनिया में सबसे खराब रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 08:52 IST

‘‘पाकिस्तान इंटरनेट लैंडस्केप 2022’’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि के बावजूद,लगभग 15 प्रतिशत आबादी की अभी भी इंटरनेट और मोबाइल या दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट तक पहुंच के मामले में पाकिस्तान ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। ये दुनिया में 79वें स्थान और एशिया में सबसे नीचले स्तर पर अपनी जगह बनाई है।पाक द्वारा इस खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण है जैसे डिजिटल साक्षरता की कमी, ऊर्जा संकट आदि है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान वर्ष 2022 में इंटरनेट तक पहुंच और डिजिटल शासन प्रणाली के मामले में दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक रहा है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ‘‘पाकिस्तानइंटरनेट लैंडस्केप 2022’’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट एक मानवाधिकार संगठन ‘बाइट्स फॉर ऑल’ द्वारा जारी की गई है। 

दुनिया और एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन वाला देश बना पाकिस्तान

रिपोर्ट में पिछले साल पाकिस्तान में मानवाधिकारों और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इंटरनेट पहुंच और समग्र शासन के मामले में, पाकिस्तान में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन दुनिया के संदर्भ में, देश सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से है, यहां तक कि एशिया में भी।’’ 

पाकिस्तान के लगभग 15 फीसदी के पास नहीं है इंटरनेट की सुविधा

रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि के बावजूद, लगभग 15 प्रतिशत आबादी की अभी भी इंटरनेट और मोबाइल या दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है। इसके अनुसार पाकिस्तान में साइबर अपराध में लगातार वृद्धि देखी गई। दिसंबर 2022 तक 100,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक थी। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेट पहुंच के मामले में एशिया के 22 देशों में सबसे निचले पायदान पर रहा। 

पूरी दुनिया में 79वें और इशिया में सबसे निचले पायदान पर

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि उपलब्धता, सामर्थ्य, प्रासंगिकता और तत्परता के प्रमुख संकेतकों में पाकिस्तान दुनिया के 79वें देश के रूप में सामने आया है जहां पर आम लोगों तक इंटरनेट अभी भी सही से पहुंच नहीं पाई है। यही नहीं यह एशिया में भी सबसे नीचले पायदान पर अपनी जगह बनाई है। 

इस रिपोर्ट में यह भी देखा गया है कि पुरुषों और महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल में काफी फरक देखा गया है। इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने में पाकिस्तान द्वारा इस तरीके से खराब प्रदर्शन करने के पीछे कई कारण है लेकिन इन में सबसे अहम कारण  वैश्विक लिंग अंतराल है। यही नहीं डिजिटल साक्षरता की कमी, ऊर्जा संकट और विनाशकारी बाढ़ के कारण लोड-शेडिंग और ब्लैकआउट भी इसके कारणों में से एक है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :पाकिस्तानइंटरनेटAsia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल