लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: चीनी नागरिकों पर बढ़ते आतंकी हमले से सरकार में दहशत, बढ़ाई गई सुरक्षा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 12:40 IST

पाकिस्तान में इन दिनों चीनी नागरिक आतंकियों के निशाने पर हैं। यही कारण है कि पाक सरकार ने अब अपने यहां रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में इन दिनों चीनी नागरिक आतंकियों के निशाने पर हैंआतंकी हमलों के मद्देनजर पाक सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया आतंकी बलूचिस्तान के ग्वादर में सीपीईसी परियोजना पर लगे हुए चीनी नागरिकों पर हमले कर रहे हैं

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में इन दिनों चीनी नागरिक आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकियों द्वारा लगातार निशाना बनाये जा रहे चीनी नागरिकों में भय का माहौल है और इस कारण अब पाक सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने यह फैसला बीते मंगलवार को लिया गया। पाक सरकार ने कुछ दिनों पूर्व बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह शहर ग्वादर में चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर लिया है। इसके पूर्व रविवार को कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों पर हमले की पुष्टि की थी, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना पर काम कर रहे थे और ग्वादर में एक सैन्य काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे।

पाकिस्तान और चीन के लिए ग्वादर इस वक्त अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का केंद्र बिंदू है। जहां कई चीनी कर्मचारी बंदरगाह पर काम करते हैं। चीन ने सीपीईसी के तहत बलूचिस्तान में भारी निवेश किया है।

वहीं चीनी नागरिकों पर हमले के संबंध में पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि दो आतंकवादियों को सेना द्वारा मार दिया गया है, लेकिन सेना की ओर से यह नहीं बताया गया है कि फौजी काफिले में चीनी नागरिक थे या आतंकियों द्वारा उन्हेंही  निशाना बनाया गया था।

पाक सेना के बयान से उलट पाक स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि हमला उस फौजी काफिले पर किया गया, जो चीनी नागरिकों को लेकर जा रहा था।

दूतावास के बयान में कहा गया, "ग्वादर बंदरगाह परियोजना से एक चीनी काफिला ग्वादर हवाई अड्डे से बंदरगाह क्षेत्र की ओर लौटते समय सड़क किनारे बम और गोलीबारी की चपेट में आ गया। लेकिन इस हमले में कोई भी चीनी नागरिक न तो मारा गया और न ही घायल हुआ है।

इसके साथ ही चीनी वाणिज्य दूतावास ने पाकिस्तान सरकार से घटना में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा देने और चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने की अपील जारी की है।

चीनी दूतावास की अपील को ध्यान में रखते हुए पाक सरकार ने सिंध और बलूचिस्तान पुलिस और अर्धसैनिक बलों को आदेश दिया है कि वो बलूचिस्तान प्रांत और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में सीपीईसी परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनियों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करे।

मालूम हो कि ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लंबे समय से हिंसक विद्रोह चल रहा है। बलूच विद्रोही समूहों ने हाल के दिनों में क्षेत्र में सीपीईसी परियोजनाओं को निशाना बनाते हुए चीनी नागरिकों पर कई हमले किए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadचीनआतंकी हमलाआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?