लाइव न्यूज़ :

1999 में एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने में शामिल आतंकी मारा गया, कराची में घर में घुसकर हमलावरों ने ली जान

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2022 12:12 IST

एयर इंडिया के विमान IC-814 का अपहरण साल 1999 में किया गया था। इसके अपहरण में पांच आतंकी शामिल थे। इसी में शामिल एक आतंकी को दो हमलावरों ने कराची में मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के विमान IC-814 की हाइजैकिंग में शामिल रहा जहूर मिस्त्री मारा गया।जहूर मिस्त्री के कराची के घर में घुसकर दो हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी।जहूर मिस्त्री कराची में नाम बदलकर रह रहा था।

इस्लामाबाद: एयर इंडिया के विमान IC-814 को 1999 में हाईजैक करने वाले आतंकियों में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिर अखुंद पाकिस्तान के कराची में मारा गया है। रिपोर्ट के अनुसार उसे एक मार्च को उसके ही घर में घुसकर दो लोगों ने मार गिराया। दोनों हमलावर एक बाइक से आए थे। जहूर कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वह छुपने के लिए खुद को बतौर बिजनेसमैन दिखाता था।

सामने आई जानकारी के अनुसार जहूर को मारने आए दोनों हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने मास्क पहन रखा था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने इलाके में रेकी करने के बाद जहूर को मारा है। 

एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने में कुल पांच आतंकी शामिल थे। जहूर इनमें से एक था। पाकिस्तान की जियो टीवी ने भी कराची में एक 'बिजनेसमैन' की हत्या की पुष्टि की है। हालांकि, मारे गए शख्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान के अपहरण की साजिश तब भारतीय जेल में बंद जैश-ए-मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर सहित कुछ और आतंकियों को छुड़ाने के लिए रची गई थी।

अपहरणकर्ताओं ने आईसी-814 विमान के 176 यात्रियों को तब सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। इस फ्लाइट ने काठमांडू से उड़ान भरी और दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी बीच उसे विमान में सवार आतंकियों ने हाईजैक कर लिया और अफगानिस्तान के कंधार ले गए। कहा जाता है कि हाईजैक की इस साजिश को पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से भी समर्थन मिला हुआ था।

टॅग्स :पाकिस्तानएयर इंडियाKarachiजैश-ए-मोहम्मदआतंकवादीमसूद अजहर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!