लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को भारत के साथ वार्ता से कभी गुरेज नहीं: विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: March 5, 2021 00:09 IST

Open in App

इस्लामाबाद, चार मार्च पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहा और कभी वार्ता से गुरेज नहीं किया।

दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुई वार्ता के मद्देनजर भारत के साथ बातचीत की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के बाद विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने यह टिप्पणी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान की।

उन्होंने कहा, '' पाकिस्तान ने कभी वार्ता से गुरेज नहीं किया और जम्मू-कश्मीर समेत तमाम लंबित मुद्दों के हमेशा शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया।''

भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी वाले संबंधों की इच्छा रखता है और ऐसा माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी